उत्तराखंड

उत्तराखंड: पुल से गंगा में कूदी 70 साल की दादी, जिसने भी देखा, उसकी आंखें खुल रह गई…VIDEO


उत्तराखंड: पुल से गंगा में कूदी 70 साल की दादी, जिसने भी देखा, उसकी आंखें खुल रह गई…VIDEO





                           
                       

हरिद्वार: सोशल मीडिया में एक वीडियो ने धमाल मच दिया है। ऐसा वीडियो, जिसने उसे देखा दंग रह गया। इस वीडियो को देख लोग हैरान भी हैं और हिम्मत की दाद भी दे रहे हैं। यह वीडियो एक 70 साल की बुजुर्ग महिला का है, जो हरकी पैड़ी पर पुल से गंगा नदी में कूद रही हैं और फिर कूदने के बाद तैरकर खुद ही किनारे भी पहुंच रही हैं।

हरकी पैड़ी के पुल से गंगा नदी में एक बुजुर्ग महिला ने छलांग लगा दी। दादी को गंगा नदी में छलांग लगाता देख सब हैरान रह गए। 70 साल की ये दादी हरियाणा के जींद की रहने वाली बताई जा रही हैं। वो गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आई हुई थी।

वीडियो में उनक साथ एक युवक भी नजर आ रहा है, जो दादी को कूदने की जगह तक पहुंचा रहा है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 70 साल की उम्र में जो हिम्मत और ताकत उनमें है, उसे देख लोग हैरान हैं। जिस उम्र में बुजुर्ग ठीग से चल भी नहीं सकते और घर पर आराम करते हैं। उस उम्र में दादी ने पुल से गंगा में छलांग ला दी।

यहां देखें दादी का कूदने वाला VIDEO -https://youtube.com/shorts/tEKcgsPxa1g?feature=share

केवल छलांग ही नहीं लगाई, बल्कि खुद तैरकर किनारे भी पहुंच गई। गंगा के तेज बहाव में अक्सर लोग बज जाते हैं। हरकी पैड़ी पर जो लोग स्नान करने आते हैं, वो किनारे पर ही जंजीरों को पकड़कर नहाते हैं। लेकिन, दादी ने ऐसा स्टंट मारा कि अब वो देशभर में वायरल हो गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!