उत्तराखंड

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बही कार, 8 की मौत


उत्तराखंड में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बही कार, 8 की मौत





                           
                       

रामनगर : नैनीताल जिले के रामनगर में बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में अब तक 4 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। जबकि, 5 लोग लापता बताए जा रहे हैं। सड़क पर बह रहे नाले को पार करते हुए कार बह गई, जिसमें 9 लोग सवार थे। ताजा जानकारी के हादसे में 8 लोगों की मौत मौत कि आशंका है। एक युवती को बचा लिया गया।

रामनगर ढेला गांव में तेज बहाव में एक अर्टिगा कार बह गई है। इसमें फिलहाज 9 लोग सवार बताए जा रहे हैं। तीन युवक और एक युवती का शव बरामद किए जा चुके हैं। साथ ही एक युवती को बचा लिया गया है। जिसे रामनगर संयुक्त अस्पताल भर्ती कराया गया है। युवती बदहवास है वह कुछ भी बता पाने की हालत में नहीं है। इसलिए मामले के बारे में पूरी जानकारी अभी नहीं मिल पा रही है।

बताया जा रहा कि ढेला गांव के रिसार्ट में पंजाब नंबर की अर्टिगा कार कार सवार आठ लोग रुके थे। शुक्रवार सुबह पांच बजे सभी लोग रिसार्ट से रामनगर के लिए वापस आ रहे थे। गुरुवार रात को हुई बारिश का पानी सुबह सड़क पर आ गया। बहाव का अंदाजा न होने के कारण कार चालक ने वाहन पानी में उतार दिया।

इस दौरान कार समेत सभी सवार बह गए। स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर अन्य लोगों को भी बुलाया गया और बस रहे लोगों को बचाने का प्रयास किया। साथ ही मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई।

लोगों व पुलिस की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया। अब तक चार के मारे जाने की सूचना है। वहीं, एक युवती को इलाज के लिए रामनगर अस्पताल भर्ती कराया गया है। युवती स्थानीय बताई जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!