उत्तराखंड

उत्तराखंड ब्रेकिंग : राजधानी में लुटेरों का राज, बंधक बनाकर लूट, दो घरों में चोरी


उत्तराखंड ब्रेकिंग : राजधानी में लुटेरों का राज, बंधक बनाकर लूट, दो घरों में चोरी





                           
                       

देहरादून: राजधानी देहरादून में एक बार पुलिस को बदमाशों ने फिर खुली चुनौती दी है। बदमाशों ने एक ही रात में 3 घरों में लूट की घटनाओं को अंजाम दे दिया और इसकी पुलिस को कानों कान खबर तक नहीं लगी। एक घर में बदमाशों ने हथियारों के दम पर महिलाओं को बंधक बनाया और घर से गहने लूट लिए। पुलिस तीनों घटनाओं की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर को तीन घरों में लूट और चोरी की घटना सामने आई है। गोरखपुर चौक के पास घर में लूट की घटना रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। तीन हथियारबंद बदमाश दरवाजे की जाली कटकर घर के भीतर अंदर घुस गए।

घर में बदमाशों ने पहले महिलाओं को कमरे में बंद किया और फिर गहने लूट ले गए। जानकारी के अनुसार घर में वीना देवी, उनकी मां सीमा वर्मा और भांजा मौजूद था।

वहीं, बनियावाला में शुक्रवार देर रात को ही एक घर में बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। वहीं, गोरखपुर चौक से कुछ दूर नितिन नाम के एक युवक के घर पर भी चोरी हुई।

नितिन ने सुबह पुलिस को बताया कि उसके घर से भी एक बॉक्स चोरी हुआ है। यह बॉक्स उसे खेत में पड़ा मिला। घटना किस समय हुई उसे नहीं पता चला। इन घटनाओं के बाद से जहां वारदात वाले इलाकों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, पुलिस के भी होश उड़े हुए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!