उत्तराखंड

Uttarakhand Crime News: महिला ने कुल्‍हाड़ी से पति को काट डाला, गुस्से में बेटे ने भी कर दी मां की हत्या; डबल मर्डर से क्षेत्र में सनसनी

Uttarakhand Crime News: हरिद्वार: रुड़की में रविवार को दोहरे हत्याकांड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पहले एक महिला ने अपने पति को कुल्हाड़ी से काट डाला, वहीं पिता की हत्या से गुस्साए बेटे ने अपनी मां का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद बेटा थाने पहुंचा और खुद पुलिस को पूरी घटना बताई, जिससे हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी अनुसार, बहादराबाद थाना क्षेत्र के मरगूबपुर गांव निवासी इनामुल हक (60 वर्ष) का निकाह कुछ साल पहले सितारा (45 वर्ष) से हुई थी। इनामुल का यह दूसरा निकाह था। पहली बीवी से उसका बेटा तौहीद इनके साथ ही रहता था। कुछ दिन पहले पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद सितारा अपने मायके चली गई थी। शनिवार रात वह अपने मायके से वापस लौटी और आज शाम पति-पत्नी के बीच कुछ कहासुनी हुई।

इस बीच सितारा ने कुल्हाड़ी से इनामुल हक के गले पर वार करके उसको मार डाला। इसी दौरान उसका सौतेला बेटा तौहीद भी पहुंचा, चारपाई पर पिता को खून से लथपथ और मृत अवस्था में देख बेटे का भी खून खोल गया। उसने आवेश में आकर तौहीद ने अपनी सौतेली मां सितारा की गला घोंटकर हत्या कर दी।

अपनी मां की हत्या के बाद तौहीद सीधे बहादराबाद पुलिस के पास पहुंचा और आत्मसमर्पण करते हुए हत्याकांड के बारे में बताया। हत्याकांड की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

छानबीन में पता चला कि, इनामुल हक खेती बाड़ी करता है और गांव में परचून की दुकान भी चलाता था।उसकी पहली पत्नी इमराना की 10 वर्ष पहले बीमारी से मौत हो गई थी, इनामुल हक ने दो वर्ष पूर्व ही सितारा निवासी सहारनपुर से दूसरी शादी की थी। वह लुधियाना में रहती है।

थानाध्यक्ष बहादराबाद नितेश शर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लिया। हत्याकांड की सूचना पर सिस्टर सिटी स्वतंत्र कुमार और एएसपी रेखा यादव ने भी गांव पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!