उत्तराखंड

उत्तराखंड: पति ने 25 साल की पत्नी को मार डाला, जंगल में फेंका अधजला शव!


उत्तराखंड: पति ने 25 साल की पत्नी को मार डाला, जंगल में फेंका अधजला शव!
  • विवाहिता की हत्या कर शव जलाने के प्रयास.

  • विवाहिता का अधजला शव बरामद.





                           
                       

पिथौरागढ़: जिले के एग गांव में विवाहिता की हत्या कर शव जलाने के प्रयास का मामला सामने आया है। सूचना पर पुलिस ने विवाहिता का अधजला शव बरामद कर लिया है। विवाहिता की मां ने बेटी के पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

उत्तराखंड : इस स्कूल ने किया जुम्मे की छुट्टी का ऐलान, विरोध के बाद मांगी माफ़ी…!

जानकारी के अनुसार गुरुवार को जिला मुख्यालय के पास के गांव चौसर में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। दरअसल, गांव की कुछ महिलाएं घूमने गई थी। वहां उनको महिला का अधजला शव नजर आया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को ली।

पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान छेड़ा निवासी आनंदी देवी (25) के रूप में हुई है। मृतका की मां ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी पति कृष्णा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!