Sunday, November 8, 2026
Latest:
उत्तराखण्ड

एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और वार

  • गिरफ्तार अभियुक्तों में से 01 अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुका है जेल
  • मादक पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त वाहन को पुलिस ने किया सीज

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में देहरादून पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाही की गईः-

01: कोतवाली ऋषिकेश

02 किलो 790 ग्राम गांजे के साथ 01 महिला अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 05-11-2026 को चैकिंग के दौरान झुग्गी बस्ती चन्द्रभागा नदी के पास से मुखबिर की सूचना पर एक महिला अभियुक्ता सबरी देवी को 02 किलो 790 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0-580/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता

सबरी देवी पत्नी विजय साहनी निवासी मायाकुंड झुग्गी बस्ती, कोतवाली ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 40 वर्ष।

बरामदगी: 02 किलो 790 ग्राम गांजा

02: कोतवाली विकासनगर

01 नशा तस्कर को 464 ग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार

कोतवाली विकासनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक: 05-11-26 को भोजावाला क्षेत्र में चैकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध स्विफ्ट कार संख्या: यू0के0-07-एजेड-4776 को चैक करने पर कार सवार अभियुक्त प्रदीप उर्फ सोनू के कब्जे से 464 ग्राम चरस बरामद होने पर अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया। मादक पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0- 347/2026 धारा- 8/20/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त चरस वह मिर्जापुर के एक स्थानीय नशा तस्कर से खरीद कर लाया था, जिसे वो देहरादून के स्थानीय नशेडियों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जाना प्रकाश में आया है।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त

प्रदीप उर्फ सोनू पुत्र मीर सिंह निवासी भोजावला थाना विकासनगर, जनपद देहरादून, उम्र 45 वर्ष

बरामदगी:-

01- 464 ग्राम अवैध चरस
02- मादक पदार्थो की तस्करी में प्रयुक्त मारुति स्वीफ्ट कार संख्या: यू0के0-07- एजेड-4776

आपराधिक इतिहास अभियुक्त :-

1- मु0अ0स0- 19/2019 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली विकासनगर, देहरादून

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *