Thursday, June 25, 2026
Latest:
उत्तराखण्ड

नकल माफियाओं पर दून पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, ऑनलाइन परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का किया भंडाफोड

देहरादून: विज्ञान एंव प्रोद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के अन्तर्गत CSIR द्वारा आयोजित की जा रही SO तथा ASO पद की ऑनलाइन परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का दून पुलिस ने भंडाफोड किया। राजपुर तथा डोईवाला स्थित परीक्षा केन्द्रों में छापेमारी कर नकल करा रहे गिरोह के सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया। गिरोह द्वारा परीक्षा केन्द्र के संचालकों से मिलीभगत कर पूर्व में ही सर्वर के माध्यम से अलग लीज लाईन लगाकर नकल कराने की व्यवस्था की गई थी। गिरोह के तार दिल्ली तथा अन्य प्रान्तों से जुडे होने की पुलिस को जानकारी मिली, जिस पर दून पुलिस की कार्यवाही जारी है।

दिनांक 5/2/2024 से 17/ 2 /2024 तक दो शिफ्ट में आयोजित है परीक्षा

केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत सीएसआईआर द्वारा सेक्शन ऑफिसर तथा असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पद की परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसमें देहरादून में कुछ सेंटरों पर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे नकल माफियाओं द्वारा 02 परीक्षा केंद्रों पर संचालकों से मिलीभगत कर नकल कराये जाने की जानकारी गोपनीय सूत्रों से मिली थी, इस सूचना पर तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन करते हुए उक्त सेंटरों पर छापेमारी की गई, जिसमें नक़ल माफियाओं द्वारा नकल कराए जाने के पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। पुलिस लगातार संधिक्तो से पूछताछ कर रही है।

नकल माफिया गिरोह के सभी सदस्यों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी :- एसएसपी देहरादून

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को गोपनीय माध्यमों से जानकारी प्राप्त हुई कि दिनांक 08-02-2024 को विज्ञान एंव प्रोद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के अन्तर्गत सी.एस.आई.आर. द्वारा ए.एस.ओ. तथा एस.ओ. के पद हेतु आयोजित की जा रही ऑनलाइन परीक्षा में नकल माफियाओं द्वारा धांधली कर राजपुर तथा डोईवाला क्षेत्र के परीक्षा केन्द्रों में छात्रों को नकल कराने की व्यवस्था की गई है। जिसमें उनके द्वारा सर्वर रूम से रिमोट एक्सेस लेते हुए परीक्षा के सिस्टम को हैक कर परीक्षा के पेपरों को साल्व कराया जा रहा है।

उक्त सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक डोईवाला तथा वरिष्ठ उप निरीक्षक राजपुर के नेतृत्व में 02 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, गठित टीमों द्वारा आई.टी. पार्क क्षेत्र में पशुपति कंसलटेंसी एंड सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड तथा हर्रावाला क्षेत्र में दून घाटी इन्स्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल एज्यूकेशन सेंटर प्रेमनगर डोईवाला में आकस्मिक छापेमारी की कार्यवाही की गई, जहां पुलिस टीम को परीक्षा केन्द्रों पर मुख्य लैब के सर्वर रूम से अलग कमरे में चोरी से जोडी गई लीज लाइनें मिली, जिन्हें नकल माफियाओं द्वारा संस्थान के संचालको से मिलीभगत कर परीक्षा से पूर्व ही अभ्यर्थियों को ऑनलाइन नकल कराने के लिये जोडा गया था। उक्त लीज लाइनों के माध्यम से गिरोह द्वारा आन लाइन परीक्षा का एक्सेस प्राप्त किया जाता था तथा परीक्षा के प्रश्नों को साल्व कर उनके उत्तर परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराये जाते थे।

पुलिस द्वारा उक्त दोनो स्थानों से सदिंग्ध व्यक्तियों को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया है, जिनके द्वारा प्रारम्भिक पूछताछ में बताया गया कि उक्त गिरोह द्वारा बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को यहां के परीक्षा केन्द्र भरवाकर, सम्बन्धित परीक्षा केन्द्रो के संचालकों से मिलीभगत कर पूर्व में ही लैब के सर्वर से परीक्षा केन्द्र के अलग कमरे में लीज लाईन जोडकर उसके माध्यम से अभ्यर्थियों को नकल कराने की व्यवस्था की जाती थी। आई0टी0 पार्क स्थित परीक्षा केन्द्र में अकिंत नाम के व्यक्ति तथा डोईवाला स्थित परीक्षा केन्द्र में मोहित तथा दीपक नाम के व्यक्तियों द्वारा परीक्षार्थियों से मोटी रकम लेकर उन्हें प्रश्नों के उत्तर उपलब्ध कराये जा रहे थे, दिनांक: 07-02-24 को आई0टी0 पार्क स्थित परीक्षा केन्द्र में आयोजित परीक्षा में सम्मिलित हुई एक महिला अभ्यर्थी को अभियुक्तों द्वारा प्रश्नों के उत्तर उपलब्ध कराने की पुष्टि हुई है, जिसमें पुलिस द्वारा सम्बन्धित सिस्टम को सीज कर कब्जे में लिया गया है। डोईवाला स्थित परीक्षा केन्द्र में भी पुलिस को इसी प्रकार का अभ्यर्थियों को नकल कराये जाने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुई है, जिसके सम्बन्ध में पुलिस द्वारा संस्थान में कार्यरत व अन्य संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर विस्तृत पूछताछ करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसके अतिरिक्त पुलिस को गिरोह के दिल्ली तथा अन्य प्रान्तों में भी आयोजित परीक्षा में नकल कराने की जानकारी प्राप्त हुई है, जिसके सम्बंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!