Sunday, March 29, 2026
Latest:
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : शिक्षा जगत के लिए बुरी खबर, हादसे में शिक्षक की मौत, प्रधानाचार्य गंभीर


उत्तराखंड : शिक्षा जगत के लिए बुरी खबर, हादसे में शिक्षक की मौत, प्रधानाचार्य गंभीर





                           
                       

बाजपुर: शिक्षा विभाग के लिए बुरी खबर है। बाजपुर में सड़क हादसे में शिक्षक की मौत हो गई। प्रधानाचार्य गंभीर रूप से घायल हो गई।ट्रक की टक्कर से कार सवार एक शिक्षक की मौके पर मौत हो गई।

हादसा बाजपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग 74 स्थित GET पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने हुआ। बताता जाता है कि जसपुर के महुआ डाबरा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अतुल अग्रवाल और शिक्षक गणपत सिंह कार से रुद्रपुर बोर्ड परीक्षाओं को लेकर होने वाली मीटिंग में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने कार और ट्रक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें कार सवार शिक्षक गणपत सिंह की मौत हो गई। जबकि प्रधानाचार्य अतुल अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!