Friday, January 23, 2026
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: 12 महिलाओं को तीलू रौतेली सम्मान, लता ने बढ़ाया रवांई का मान

उत्तराखंड: 12 महिलाओं को तीलू रौतेली सम्मान, लता ने बढ़ाया रवांई का मान पहाड़ समाचार editor

देहरादून: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने देहरादून में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाली राज्य की 12 महिलाओं को वीर बाला तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया। इन सभी महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर अपना मुकाम बनाया है। साथ ही इस दौरान प्रदेशभर से चयनित 35 महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मान भी दिया गया। सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए उत्तरकाशी जिले के नौगांव ब्लॉक की लता नौटियाल को सम्मानित किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से दिया जाने वाला तीली रौतेली सम्मान अल्मोड़ा जिले से साहित्यिक क्षेत्र में कार्य के लिए डॉ. शशि जोशी, खेल के क्षेत्र में कार्य के लिए बागेश्ववर जिले से दीपा आर्य, चमोली जिले से सामाजिक क्षेत्र में कार्य के लिए मीना तिवाड़ी, बालिका शिक्षा एवं सामाजिक कार्य के लिए चंपावत जिले से मंजू बाला, पत्रकारिता के क्षेत्र में देहरादून जिले से नलिनी गोसाई, खेल के क्षेत्र में हरिद्वार जिले से प्रियंका प्रजापति, शिक्षा और स्वच्छता के क्षेत्र में नैनीताल जिले से विद्या मर्ताेलिया, अदम्य साहसिक कार्य के लिए पौड़ी से सावित्री देवी को सम्मानित किया गया।

उत्तराखंड : लता ने बढ़ाया रवांई का मान, आज मिलेगा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली सम्मान 

महिला स्वयं सहायता के क्षेत्र में कार्य के लिए पिथौरागढ़ जिले से दुर्गा खड़ायत, आजीविका संवर्द्धन के क्षेत्र में कार्य के लिए रुद्रप्रयाग जिले से गीता रावत, सामाजिक क्षेत्र में कार्य के लिए उत्तरकाशी जिले से लता नौटियाल और खेल के क्षेत्र में कार्य के लिए ऊधमसिंहनगर जिले से प्रेमा नौटियाल को दिया गया। इनके अलावा प्रदेशभर की 35 महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मान भी दिया गया।

उत्तराखंड: 12 महिलाओं को तीलू रौतेली सम्मान, लता ने बढ़ाया रवांई का मान पहाड़ समाचार editor

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!