उत्तराखंड

उत्तराखंड: दोस्तों के साथ घूमने गया था 16 साल का रोहित, डूबने से मौत


उत्तराखंड: दोस्तों के साथ घूमने गया था 16 साल का रोहित, डूबने से मौत
  • नदी में डूबने से किशोर कि मौत.

  • मालदेवता में हुआ हादसा.





                           
                       

देहरादून: नदी में नहाते वक्त अक्सर हादसे होते रहते हैं। बगैर जानकारी और सुरक्षा के नदी में उतरना हमेशा ही खतरनाक होता है। बावजूद, लोग जान की परवाह किए बगैर नदी में नहाने उतर जाते हैं। जिसका नतीजा यह होता है कि कई लोगों की डूबने से मौते हो जाती हैं। ऐसा ही एक और मामला राजधानी देहरादून के मालदेवता में सामने आया है।

शनिवार सुबह डायल-112 पर कॉल आई कि मालदेवता में एक लड़का डूब गया है। कॉलर अभिषेक थामा से जानकारी मिलते ही टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हो गई। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम सर्चिंग कर पानी की गहराई में जा कर उक्त शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें –उत्तराखंड: कांवड़ यात्रा पर मंडरा रहा आतंकी खतरा, अलर्ट के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

मृतक की पहचान रोहित पुत्र रवि रावत (16) वर्ष निवासी विश्वनाथ एंक्लेव मयूर विहार देहरादून के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतम रोहित अपने दोस्तों के साथ सुबह-सुबह शिखर फॉल मालदेवता में घूमने आया था। घूमते हुए पानी में जैसे ही उतरा तो गहराई का अंदाज़ा न होने के कारण अचानक ही डूबने लगा।

साथियों ने बचाने की बहुत कोशिश की परन्तु तब तक वह पानी मे ओझल हो गया था। एसडीआरएफ ने मौके पर जाकर शव को बाहर निकाला। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!