बागेश्वर में सवारियों से भरा वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, मौके पर मची चीख पुकार
बागेश्वर: उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार सड़क दुर्घटनाओं के मामले सामने आ रहे हैं। आज मंगलवार देर शाम बागेश्वर में एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के समय वाहन में कुल 7 लोग सवार थे। वाहन के सड़क से नीचे पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार, राजस्व क्षेत्र पिंगलो में देर शाम सिरौली-सिमखेत मार्ग पर एक बोलेरो टैक्सी (यूके04, टीए-0073) दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बताया गया कि, सड़क पर जानवर को बचाने के चक्कर में वाहन असंतुलित हो गया और सड़क से नीचे खेत में पलट गया। इस हादसे में चालक समेत कुल सात लोग घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सीएचसी बैजनाथ में भर्ती कराया।
हादसे में घायल:
- राजेश चंद्र पुत्र विशंभर दयाल मिश्रा, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम गैरलेख (चालक)
- गंगा सिंह पुत्र नारायण सिंह उम्र 42 वर्ष,
- चंपा देवी पत्नी गंगा सिंह उम्र 45 वर्ष,
- उमा देवी पत्नी सुंदर सिंह उम्र 30 वर्ष,
- राहुल पुत्र पान सिंह उम्र 06 वर्ष,
- जानकी देवी पत्नी पान सिंह उम्र 32 वर्ष,
- पुष्पा देवी पत्नी हरि सिंह उम्र 32 वर्ष, (सभी सिमखेत निवासी)।