Saturday, September 21, 2024
Latest:
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: लव मैरिज के बाद महिला का खौफनाक कदम, पहले दुधमुंहे बच्चे का गला घोंटा, फिर खुद की आत्महत्या

चमोलीः जिले के नंदानगर विकासखंड के सरपाणी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मां ने अपने 14 माह के जिगर के टुकड़े के साथ मौत को गले लगा लिया। मृतक महिला ने लव मैरिज की थी। वह पेड़ से लटकी मिली। साथ ही उसके पास में ही कुछ रस्सी के टुकड़े मिले हैं। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि उसने पहले इन्हीं रस्सी के टुकड़ों से अपने दुधमुंहे बच्चे का गला दबाकर हत्या की और फिर उसे अपनी चुन्नी के सहारे पीठ पर बांधा और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

चमोली जिले के घाट तहसील के नंदा नगर में एक महिला अपने मृत बच्चे के साथ पेड़ से लटकी मिली। सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंची। मामले में कार्यवाही शुरू कर दी गई है। मृतक अनीशा देवी ने सरपाणी गांव के सुखवीर कुमार से लव मैरिज की थी। लेकिन महिला के आत्महत्या के सवाल का जवाब परिजनों को ढूंढते नहीं मिल रहा है।

मृतका अनीशा देवी के भतीजे का कहना है कि, वह सुबह घोड़े खच्चर लेकर अपने काम पर निकला गया था। शाम को वह जब घर लौटा तो उसकी चाची अनीशा देवी घर पर नहीं थी। रात होने पर उन्होंने उसकी खोजबीन भी की। फिर लगा कि शायद वह पास के गांव में ही अपने मायके चली गई है। वहीं, जब मृतका के मायके वालों के पूछा गया तो जानकारी मिली कि अनीशा वहां नहीं थी। अंधेरा होने के कारण परिजनों ने महिला की तलाश टाल दी। इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर अगले दिन सुबह फिर अनीशा की तलाश करनी शुरू की। इस दौरान सुबह करीब साढ़े 8 बजे अनीशा देवी ग्रामीणों को पेड़ से लटकी मिली।

महिला के पीठ पर उसका 14 महीने का बेटा मृत अवस्था में चुन्नी से बंधा था। तहसीलदार राकेश देवली ने बताया कि सरपाणी गांव के कुलवीर सिंह की 20 वर्षीय पत्नी अनीशा देवी का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला है। साथ ही उसका 14 माह का बच्चे का शव भी मिला, जो महिला के पीठ पर मिला।‌ मृतका का मायका बांजबगड़ गांव में है। राजस्व पुलिस चौकी उस्तोली के उप निरीक्षक मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि शवों का पोस्टमॉर्टम कर मामले में जांच की जा रही है। एक अन्य जानकारी ये मिली है कि अनीशा देवी का मंगलवार दोपहर गांव की ही महिला से विवाद हुआ था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!