Friday, October 24, 2025
Latest:
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड से बड़ी खबर: दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, चार घायल


उत्तराखंड से बड़ी खबर: दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, चार घायल





                           
                       

पौड़ी: पौड़ी जनपद के चाकीसैन तहसील अंतर्गत स्‍योली तल्‍ली व स्‍योलि मल्‍ली के बीच एक मैक्‍स वाहन खाई गिर गया। इस हादसे में पांच व्‍यकि्तयों की मौत हो गई, जबकि चार व्‍यक्ति घायल हो गए।

आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार, दुर्घटना आज शाम करीब छह बजे की है। मैक्‍स वाहन से बराती शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। इस दौरान मैक्‍स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान रेस्‍क्‍यू आपरेशन शुरू किया गया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!