उत्तराखण्ड

उत्तराखंड से बड़ी खबर: तिरंगा रैली में जा रहा था बच्चा, कैंटर ने कुचल डाला, मौत


उत्तराखंड से बड़ी खबर: तिरंगा रैली में जा रहा था बच्चा, कैंटर ने कुचल डाला, मौत
  • पिथौरागढ़ के लोहाघाट में तेज रफ्तार का कहर.

  •  11 साल के बच्चे को कुचल डाला.





                           
                       

 

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ के लोहाघाट में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार कैंटर तिरंगा रैली में शामिल पांचवीं में पढ़ने वाले 11 साल के बच्चे को कुचल डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूली रैली में शामिल एक छात्र को बेकाबू कैंटर ने रौंद दिया। छात्र की मौके में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके में पहुंची। इस दौरान यहां घटना से आक्रोशित क्षेत्र के लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। हादसे से अन्य स्कूली बच्चे भी सहम गए हैं।

प्राथमिक विद्यालय गैरी में कक्षा पांच का छात्र हिमांशु सिंह पुत्र हरीश सिंह (11) शनिवार को स्कूली रैली में जा रहा था। सुबह विद्यालय द्वारा तिरंगा रैली निकाली जा रही थी, इसी दौरान पिथौरागढ़ डाक पार्सल ले जा रहे कैंटर ने छात्र को मल्ला बापरु के पास रौंद दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना से आक्रोशित लोगों ने राजमार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके में पहुंची। पुलिस शव को लोहाघाट लेकर गई। घटना के बाद से फरार चालक को घाट से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!