Sunday, April 20, 2025
Latest:
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: महिलाओं के बीच कड़ी धूप में गेंहू काटने पहुंची कैबिनेट मंत्री, देखिए वीडियो..

देहरादून: विकासनगर से देहरादून आते समय आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारवाला में महिला किसानों को खेत में गेहूं काटते हुए देखा तो मंत्री रेखा आर्या अपने काफिले को रोकते हुए खेत मे गेहूं काट रहीं महिला किसानों के बीच जा पहुंची। इस दौरान मंत्री ने उनका हाल चाल जाना और उन्हें सम्मानित भी किया।

 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने महिला किसानों से खेती में आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार से सुना। वहीं महिलाओं से राशन की दुकानों से सरकार की योजनाओं के तहत मिलने वाले राशन की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि, मेरा प्रयास रहेगा कि महिलाओं को किस प्रकार से सशक्त किया जाए, इस दिशा में काम किया जाएगा।

इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून डॉ.अखिलेश मिश्र केदारावाला ग्राम प्रधान तबस्सुम इमरान व पूर्व प्रधान इमरान खान एवं किसान भाई मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!