Wednesday, July 2, 2025
Latest:
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: गहरी खाई में गिरी कार, युवक की मौत, एक घायल


उत्तराखंड: गहरी खाई में गिरी कार, युवक की मौत, एक घायल





                           
                       

टिहरी: टिहरी से बुरी खबर सामने आई है। यहां सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार डोबरा-चांटी पुल से सात किमी की दूरी पर भल्डियाणा के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटना में वाहन चालक की मौत हो गई है। जबकि एक युवती घायल हो गई। घायल को 108 एंबुलेंस सेवा जिला अस्पताल बौराडी लाया गया है। कार में सवार व्यक्ति व युवती पालीटेक्निक चिन्यालीसौड़ में कार्यरत थे।

जानकारी के अनुसार वाहन चालक संजय राणा (29) पुत्र हरि सिंह राणा निवासी गंगोरी उत्तरकाशी और सावित्री राणा (29) पुत्री भरत सिंह राणा निवासी बड़ेथी उत्तरकाशी कार से श्रीनगर से चिन्यालीसौड़ आ रहे थे। इस दौरान उनकी कार भल्डियाणा के पास अनियंत्रित होकर करीब 80 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

स्थानीय लागों की मदद से घायलों को खाई से निकाला गया। महावीर चंद ने बताया कि घायलों को नई टिहरी अस्पताल भेजा गया। जहां सीएमएस डॉ. अमित राय ने बताया कि घायल संजय नेगी के अस्पताल पंहुचने से पहले ही मौत हो गई थी। मृतक के सिर पर गंभीर चोट से उसकी मौत हुई है। घायल का उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी होने वाली थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!