Monday, April 21, 2025
Latest:
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: खराब मौसम में फंसा सीएम धामी का हेलीकॉप्टर, इमरजेंसी लैंडिंग


उत्तराखंड: खराब मौसम में फंसा सीएम धामी का हेलीकॉप्टर, इमरजेंसी लैंडिंग





                           
                       

पंतनगर: अचानक मौसम खराब हो जाने से सीएम पुष्कर सिंह धामी का हेलीकाप्टर पंतनगर एयरपोर्ट पर सुबह करीब 10 बजकर 28 मिनट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। सीएम खटीमा से देहरादून जा रहे थे। तेज आंधी व हल्के बादल से मौसम खराब हो गया। इस पर पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए हेलीकाप्टर को पंतनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कर दी।

सूचना पर जिले के अफसरों में खलबली मच गई। आनन फानन आला अफसर पंतनगर एयरपोर्ट पर पहुंच गए। एयरपोर्ट अधिकारी व कर्मचारी भी सक्रिय हो गए। सीएम डीएम के साथ जिले के विकास कार्यों की जानकारी ली। मौसम साफ हो गया है। कुछ मिनट में सीएम देहरादून के लिए रवाना होंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!