उत्तराखण्ड

इस राज्य में निजी वाहन में ले जा रहे थे EVM, हाल में हुआ है चुनाव

इस राज्य में निजी वाहन में ले जा रहे थे EVM, हाल में हुआ है चुनाव – पहाड़ समाचार

posted on : नवंबर 13, 2022 3:46 pm

शिमला : जिले के रामपुर इलाके में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार की रात EVM को निजी वाहन में जाने का आरोप लगाते हुए बवाल काटा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोलिंग पार्टी को रोक दिया और विरोध प्रदर्शन करते हुए मतदान दल पर ईवीएम में छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया। अब जिला चुनाव आयोग के अधिकारियों ने मतदान दल के सदस्यों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सनद रहे नियमों के मुताबिक मतदान प्रक्रिया खत्म होने के बाद ईवीएम को सरकारी वाहनों से मतगणना केंद्र तक ले जाना होता है।

कांग्रेस विधायक नंद लाल ने आरोप लगाया कि ईवीएम को एक निजी कार में ले जाया जा रहा था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसका पीछा किया। साथ ही पुलिस और चुनाव आयोग के अधिकारियों को भी इस बारे में सूचित किया। वहीं जिला चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें मतदान पूरा होने के बाद सूचना मिली कि दत्तनगर-49 की पोलिंग पार्टी संख्या 146 निजी वाहन में ईवीएम/वीवीपैट ले जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा के इशारे पर ईवीएम/वीवीपैट मशीनों को छेड़छाड़ की मंशा से निजी वाहन में ले जाया जा रहा था।

उत्तराखंड : गुंडा राज जारी, 9वीं के स्टूडेंट को मारी गोली, यहां का है मामला

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की और ईवीएम/वीवीपैट मशीनों को स्ट्रांग रूम में भिजवा दिया। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में ईवीएम/वीवीपीएटी मशीनों की बारीकी से जांच की। अधिकारियों ने दावा किया कि मशीनों को ठीक से सील कर दिया गया था। कोई छेड़छाड़ नहीं पाई गई।

error: Content is protected !!

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!