उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: धूमधाम से मनाया गया झूलेलाल जी का जन्मदिन, हुआ भंडारे का आयोजन


उत्तराखंड: धूमधाम से मनाया गया झूलेलाल जी का जन्मदिन, हुआ भंडारे का आयोजन





                           
                       

हल्द्वानी : सिन्धी समाज के ईष्ट देव श्री साईं झूलेलाल महाराज वरूण देव अवतार का जन्म दिन और हिन्दू नववर्ष व नवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 11बजे समाज के अध्यक्ष देवानन्द आसवानी संरक्षक छबलदास ने ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ कियाा।

आगरा से आयी शाम शहनाई पार्टी ने अपनी धुन पर सभी महिलाओं और पुरूषों ने डंडिया नृत्य किया।  दोपहर एक बजे से (सहभोज) भंडारा का आयोजन किया गया।  दोपहर दो बजे से सिन्धी समाज के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने अपने गीतों  और नृत्य से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।

मुलानी परिवार हल्द्वानी के नन्हे-मुन्ने बच्चो द्वारा आयोजित साँई झूलेलाल जी की एवम् शंकर जी की झांकी मुख्य आकर्षण रही।  तीन बजे सिन्धी समाज के होनहार बच्चों को समाज ने मंच पर सम्मानित किया, जिसमें डाक्टर काजल आसवानी डाक्टर भारती आसवानी इन्जीनियर दीशातं राजपाल।

विशाल नागवानी जो नीदरलैंड में एम एस कर रहे हैं गीता जोधानी इनहोने पंतनगर से बी टेक मे टाप किया है। इन सभी को सम्मानित किया गया शाम पांच बजे महा आरती पल्लव पूजा के उपरान्त ज्योति विसर्जित रामपुर रोड छठ पूजा स्थल पर की गयी समारोह में लालकुआँ विधान सभा के विधायक माननीय मोहन सिंह बिष्ट सहित पार्षद मनोज मठपाल, कमल मुनि, अमरनाथ जोशी,  सिन्धी समाज के महामंत्री तरूण तेजवानी, उपाधयश शैलेस तलरेजा, डाक्टर गोविन्द कोषाध्यक्ष, शंकर लाल सिन्धी मीडिया प्रभारी, अमित आसवानी संरक्षक, ठाकुर तेजवानी मंत्री, मनीश केसवानी महिला मंडल मे कमला लालवानी, चन्द्रा आजावानी, धनवन्ती आसवानी,  द्रोपदी आसवानी सहित समाज के सभी सम्मानित सदस्यों ने भाग लिया। धन्यवाद अध्यक्ष देवानन्द आसवानी सिन्धी समाज हल्द्वानी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!