Sunday, April 20, 2025
Latest:
उत्तराखण्ड

बड़ी खबर : नहीं रहे जापान के पूर्व PM आबे, भाषण के दौरान मारी गई थी गोली


बड़ी खबर : नहीं रहे जापान के पूर्व PM आबे, भाषण के दौरान मारी गई थी गोली





                           
                       

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया। आज सुबह ही उन पर हमला हुआ था। हमले के वक्त आबे नारा शहर में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का शुक्रवार को निधन हो गया। आबे पर आज सुबह ही हमला हुआ था। यह हमला उस वक्त हुआ जब नारा शहर में शिंजो आबे भाषण दे रहे थे।

हमलावर ने पीछे से उन पर दो गोलियां दागीं, जिसके बाद शिंजो आबे जमीन पर गिर पड़े और उनके शरीर से खून बहता दिखाई दिया। जापानी मीडिया के हवाले से सामने आई खबर के मुताबिक, शिंजो आबे पर हमले के आरोपी ने अपराध कबूल लिया है। उसने कहा है कि वह आबे की हत्या करना चाहता था। क्योंकि, वह उनसे असंतुष्ट था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!