पुष्कर सिंह धामी दूसरी बार बने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, 08 मंत्रियों ने भी ली पद की शपथ, जानिए नए चेहरों को..VIDEO
देहरादून: उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में आज पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ली। उन्हें राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे।
धामी कैबिनेट में इस बार 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। प्रेमचंद अग्रवाल ने संस्कृत में शपथ ली। इस दौरान संतों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।
धामी मंत्रिमंडल में इस बार तीन नए चेहरे शामिल किए गए हैं। इनमे बागेश्वर से लगातार चार बार के विधायक चंदन राम दास, निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष और तीन बार लगातार ऋषिकेश से चुनाव जीते प्रेमचंद अग्रवाल और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे और सितारंगज से लगातार तीन बार के विधायक सौरभ बहुगुणा को जगह दी गई है।
वहीं धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, सतपाल महाराज, रेखा आर्य को फिर से कैबिनेट में रिपीट किया गया है।
The post पुष्कर सिंह धामी दूसरी बार बने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, 08 मंत्रियों ने भी ली पद की शपथ, जानिए नए चेहरों को..VIDEO appeared first on Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar.