उत्तराखंड

उत्तराखंड: रेप के बाद साढ़े 3 साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या, पेड़ से लटकाया शव!


उत्तराखंड: रेप के बाद साढ़े 3 साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या, पेड़ से लटकाया शव!





                           
                       

किच्छा: ऊधमसिंह नगर जिले में दरिंदगी की हदें पार करने वाला मामला सामने आया है। यहां साढ़े तीन साल की बच्ची की रेप के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। दरिंदे ने रेप और हत्या के बाद मासूम बच्ची का शव पेड़ से लटका दिया गया। हालांकि, रेप की पुष्टि पोस्मार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी। लेकिन, जिस दरिंदगी से मासूम बच्ची की हत्या की गई है, उसे देखकर लोगों की रुह कांप गई।

जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार किच्छा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बब्बरपुर की रहने वाली साढ़े तीन साल की बच्ची की निर्मम हत्या की गई। बताया जा रहा है कि बच्ची गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे घर से गायब हो गई थी। मासूत बच्ची की हत्या की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी किच्चा कोतवाली पहुंच गए हैं।

आसपास के थाने ओर कोतवाली की पुलिस भी पहुची किच्छा कोतवाली बुला दी गई है। बताया जा रहा है कि हत्या का शक किसी नजदीकी रिश्तेदार पर है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कानून व्यवस्था बिगड़ने के खतरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!