उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, वाहन गहरी खाई में गिरने से 06 लोगों की मौत, 03 घायल

पौड़ी: उत्तराखंड में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। श्रीनगर विधानसभा के थाना पैठाणी के अंर्तगत सोमवार सायं को एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में छह वाहन सवार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। बताया गया कि वाहन कुछ बरातियों को लेकर एक शादी समारोह से वापस लौट रहा था।

जानकारी के अनुसार, पैठाणी थानाक्षेत्र के सिलौली से एक बारात डोबरी गांव गई हुई थी। शाम को वापस लौटते समय बारातियों का एक मैक्स वाहन स्योली मल्ली मोड़ के पास अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना पर पैठाणी थाने से पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को खाई से निकाला। इस हादसे में 5 बारातियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

हादसे के मृतकों के नाम:

  • अंकित पुत्र प्रकाश लाल ग्राम सिरौली तल्ली,
  • हयात सिंह पुत्र प्रताप सिंह सिरौली,
  • मेहरबान सिंह पुत्र केदार सिंह ग्राम सिलौली,
  • अंबिका तथा दृष्टि पुत्री कलम सिंह गांव जाख
  • मोनिका (सीएचसी पाबौ में उपचार के दौरान मौत)

हादसे के घायलों के नाम:

  • रविन्द्र सिंह पुत्र रोशन सिंह ग्राम इसोटी एकेश्वर ब्लॉक
  • मोहन पुत्र हयात सिंह

The post उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, वाहन गहरी खाई में गिरने से 06 लोगों की मौत, 03 घायल appeared first on Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!