Saturday, October 25, 2025
Latest:
उत्तराखण्ड

पूर्व PM स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर कैंट विधानसभा में गोष्ठी का आयोजन, दी गई श्रद्धांजलि

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी कैंट विधानसभा (cantt dehradun) में भाजपाईयों ने पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अटल जी को याद करते हुए कविताओं एवं गीत भी प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर कैंट विधायक (cantt dehradun) सविता कपूर ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित की।आई उन्होंने कहा कि, अटल जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा। उनकी कविताएं, आदर्श राजनीतिक जीवन व विचार हमारे लिए सदैव प्रेरणापुंज रहेंगे। देशहित में किए गए कार्यों के लिए राष्ट्र सदैव उनका आभारी रहेगा। उत्तराखंड को अलग राज्य का दर्जा देने में आपकी निर्णायक भूमिका रही।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, विजेंदर थपलियाल, महामंत्री सुमित पांडे, संतोष कोढीयाल, मीडिया प्रभारी विकास बेनवाल, सूरज बिष्ट, पार्षद रमेश चंद्र काला, सुरेंद्र सिंह कुकरेजा, सुरेश प्रजापति, पी.एल.सेठ, विजय गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी, राजेश चौधरी आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!