Friday, July 17, 2026
Latest:
उत्तराखण्डनैनीताल

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, रामनगर से चुनाव लड़ेंगे पूर्व CM हरीश रावत, देखिए पूरी लिस्ट..

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची में फिलहाल 11 सीटों पर नाम घोषित किए गए हैं। जबकि अब भी 6 सीटों पर फिलहाल नामों पर विचार किया जा रहा है। इससे पहले पहली सूची में 53 विधानसभाओं के लिए नाम घोषित किए गए थे।

दूसरी सूची के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रामनगर से चुनाव लड़ेंगे। हाल ही कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं रावत को उनकी पसंदीदा लैंसडौन सीट से टिकट दिया गया है। डोईवाला विधानसभा से मोहित उनियाल शर्मा, कैंट से सूर्यकांत धस्माना, ऋषिकेश से जयेंद्र रमोला, ज्वालापुर से बरखा रानी, झबरेड़ा से वीरेंद्र जाती, खानपुर से सुभाष चौधरी, लक्सर से अंतरिक्ष सैनी, लालकुआं से संध्या डालाकोटी और कालाढूंगी से डॉक्टर महेंद्र पाल को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है।

अब 06 सीटों सल्ट, टिहरी, नरेंद्रनगर, चौबट्टाखाल, हरिद्वार ग्रामीण और रुड़की पर पार्टी प्रत्याशी घोषित होने शेष हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!