Friday, October 24, 2025
Latest:
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: भारतीय जन जागृति पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट..

देहरादून: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड में “भारतीय जन जागृति पार्टी” ने भी ताल ठोक दी है।  चुनावी रण में उतरने के साथ ही पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची भी जारी कर दी है। इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार ने दी।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार ने 13 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। ये जानकारी देते हुए सुरेश कुमार ने बताया कि, पार्टी ने अपनी पहली सूची में 13 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। जिनमे कैंट और पुरोला विधानसभा से वे खुद चुनाव लड़ेंगे।

इसके अलावा बलबीर तलवाड़ धर्मपुर से, आशुतोष बड़ाक सहसपुर, नरेश वैध राजपुर, मुकेश चंद यमकेश्वर, संतोष दीक्षित डोईवाला, समीर कामयाब रुड़की, रोनक अली भगवानपुर, मोहम्मद समीर मंसूरी, मोहम्मद माजिद विकासनगर, खुर्शीद अहमद रायपुर और इरफान अली ज्वालापुर से चुनाव लड़ेंगे।

सुरेश कुमार ने बताया कि, उनकी पार्टी का उद्देश्य गरीब तबके के लोगों के लिए काम करना है। साथ ही बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने के साथ ही गरीब परिवार के बच्चो के लिए स्कूल खोले जाने के अलावा अन्य जनहित की योजनाओं को भी गरीबों तक पहुंचाया जाएगा।

वहीं प्रदेश की बदहाली को लेकर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर कुमार तलवाड़ बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि इन दोनों ही पार्टी की सरकारों ने प्रदेश की बुनियादी सुविधाओं पर भी कोई ध्यान नही दिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की तमाम समस्याओं को लेकर अपना विज़न भी सामने रखा।

बलबीर तलवाड़ ने कहा कि, आज प्रदेश के सरकारी स्कूल, कॉलेज और डिग्री कॉलेजों की हालत जर्जर हो गयी है और उनकी पार्टी का पहला कदम यही होगा कि, प्रदेश में शिक्षा को सुधारा जाए। क्योंकि यदि युवक- युवतियां शिक्षित हो गए तो प्रदेश से बेरोजगारी खुद ही समाप्त हो जाएगी। साथ ही स्कूलों की हालत को भी ठीक किया जाएगा। वही ब्लॉक स्तर पर बोर्डिंग स्कूलों की स्थापना की जाएगी और शिक्षा का सुधार किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!