Saturday, March 28, 2026
Latest:
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : स्वास्थ्य मंत्री का ऐलान, कोरोनेशन अस्पताल में इस दिन शुरू होगी ICU सुविधा


उत्तराखंड : स्वास्थ्य मंत्री का ऐलान, कोरोनेशन अस्पताल में इस दिन शुरू होगी ICU सुविधा





                           
                       

देहरादून : कोरोनेशन अस्पताल में जल्द ही लोगों को आईसीयू की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने अधिकारियों को 30 जून तक हर हाल में आईसीयू सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए हैं। आईसीयू संचालन के लिये दून अस्पताल से 10 स्टाफ नर्सों को कोरोनेशन अस्पताल में तैनात किया जायेगा।

दून अस्पताल, कोरोनेशन जिला अस्पताल और गांधी शताब्दी नेत्र अस्पताल में वार्ड ब्वायों की कमी शीघ्र दूर की जायेगी। अस्पतालों में आईसीयू और अक्सीजन प्लांट के संचालन के लिए पद सृजित किये जायेंगे, इसके लिये अधिकारियों को प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिये गये हैं।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज शासकीय आवास में दीन दयाल उपाध्याय कोरोनेशन जिला अस्पताल, गांधी शताब्दी नेत्र अस्पताल एवं दून अस्पताल की समीक्षा बैठक की।

डॉ. रावत ने बताया कि आगामी 30 जून से कोरोनेशन जिला अस्पताल में आईसीयू सुविधा शुरू कर दी जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि आईसीयू संचालन के लिये दून अस्पताल से 10 स्टाफ नर्सों को कोरोनेशन अस्पताल में तैनात किया जायेगा।

इसके साथ आईसीयू में 10 वार्ड ब्वायों की शीघ्र तैनाती की जायेगी ताकि मरीजों को उपचार के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। डॉ. रावत ने बताया कि दून अस्पताल, कोरोनेशन अस्पताल एवं गांधी शताब्दी नेत्र अस्पताल में वार्ड ब्वायों की कमी शीघ्र दूर की जायेगी।

विभागीय मंत्री ने बताया कि अस्पतालों में वार्ड ब्वॉय, आईसीयू एवं ऑक्सीजन प्लांट संचालन के लिये चतुर्थ श्रेणी के पद सृजित किये जायेंगे, इसके लिये विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव बनाकर कैबिनेट में लाने के निर्देश दिये गये हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!