Tuesday, March 10, 2026
Latest:
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट : रायपुर क्षेत्र में हैं तो रहें सावधान


उत्तराखंड मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट :  रायपुर क्षेत्र में हैं तो रहें सावधान





                           
                       

उत्तराखंड मौसम विभाग ने राजधानी देहरादून के रायपुर क्षेत्र के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रायपुर क्षेत्र में अगले 2 घंटों के भीतर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

अतिवृष्टि जैसे हालात भी हो सकते हैं। ऐसे में लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। साथ ही रिस्पना और सॉन्ग नदी के किनारे बसे लोगों को भी सतर्क किया गया है

मौसम विभाग ने सरकार को मौसम में अचानक आए इस बदलाव की जानकारी दे दी है, जिसके बाद आपदा प्रबंधन विभाग और सरकार अलर्ट मोड में है। सभी लोगों को मैसेज के जरिए अलर्ट किया जा रहा है, जिससे बड़ा नुकसान होने से बचा जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!