Friday, May 9, 2025
Latest:
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: पुलिस भर्ती का शेड्यूल जारी, इन दो जिलों के लिए अलग तारीख


उत्तराखंड: पुलिस भर्ती का शेड्यूल जारी, इन दो जिलों के लिए अलग तारीख





                           
                       

देहरादून : पुलिस भर्ती का इंतजार खत्म हो गया है। युवा लंबे समय से पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे थे।भर्ती का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके तहत आरक्षी संवर्ग के अन्तर्गत आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष) के 785, पीएसी / आईआरबी (पुरुष) के 291 फायरमैन ( पुरुष / महिला) के 445 इस प्रकार कुल 1521 पदों हेतु आवेदन करने वाले जनपदवार अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक / दक्षता परीक्षा कराये जाने के लिए समय सारणी संलग्न कर अग्रेत्तर कार्यवाही हेतु प्रेषित की गयी।

उपरोक्त सम्बन्ध में अवगत कराना है की जनपद रूद्रप्रयाग, चमोली एवं उत्तरकाशी जनपदों में वर्ष 2022 तीर्थ यात्रा सीजन (चारधाम यात्रा) शुरू हो चुकी है। यात्रा के दौरान देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के उत्तराखण्ड के जनपद रूद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी में अवस्थित श्री केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री एवं यमनोत्री धाम के दर्शन हेतु आगमन किये जाने पर सम्बन्धित जनपदों में कानून व्यवस्था, यातायात सुरक्षा एवं यात्रा सीजन के मध्य महानुभावों के भ्रमण में सुरक्षा का दायित्व उक्त तीनों जनपदों में नियुक्त पुलिस बल के आधीन है।

जनपद रूद्रप्रयाग, चमोली एवं उत्तरकाशी जनपदों में आरक्षी सीधी भर्ती हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक / दक्षता परीक्षा दिनांक 15-05-2022 के स्थान पर दिनांक 15-06-2022 से कराये जाने का निर्णय लिया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!