उत्तराखंड : दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचीं राष्ट्रपति, राज्यपाल और CM धामी ने किया स्वागत
posted on : दिसंबर 8, 2022 4:41 pm
देहरादून : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंच गई हैं। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। राष्ट्रपति नौ परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगी। राष्ट्रपति को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल गुरमीत सिंह और CM पुष्कर सिंह धामी उनका स्वागत किया।
एअरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से जीटीसी हेलीपैड पहुंची और राजभवन के लिए रवाना हुई। आज शाम साढ़े छह बजे उनका मुख्यमंत्री आवास पर आगमन होगा। यहां उनके नागरिक अभिनंदन के साथ ही एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनका स्वागत करेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति उपस्थित अतिथियों को संबोधित भी करेंगी। वहीं, विकास से संबंधित एक डाक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी। उनका रात्रि प्रवास राजभवन में होगा।
कल राष्ट्रपति राजभवन में नक्षत्र वाटिका का शुभारंभ करेंगी। मसूरी स्थित लाल बहादुर राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के कार्यक्रम में शामिल होंगी। वहां से वह दोपहर दो बजे देहरादून लौटेंगी। शाम चार बजे वह दून विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। जिसके बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगी।
error: Content is protected !!