उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी: रोवर रेंजर का एक दिवसीय शिविर संपन्न, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मान


उत्तरकाशी: रोवर रेंजर का एक दिवसीय शिविर संपन्न, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मान





                           
                       

बड़कोट: राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में रोवर्स-रेंजर्स का एक दिवसीय शिविर लगाया गया। शिविर के तहत महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई का कार्यक्रम किया गया। तत्पश्चात स्काउट गाइड प्रार्थना, झंडा गीत, रोवर्स-रेंजर्स को प्राथमिक स्वास्थ्य, भारत स्काउट गाइड के इतिहास बीपी सिक्स आदि के बारे में रोवर-रेंजर प्रभारी डॉ. जगदीश चंद्र रस्तोगी ने विस्तार जानकारी दी और कक्षा कार्य किया गया।

शिविर के समापन पर सम्मान समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर युवराज शर्मा के द्वारा अंतिम वर्ष में अध्ययनरत उत्कृष्ट कार्य करने वाले रोवर-रेंजर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राध्यापक/प्राध्यापिकाओं ने रोवर-रेंजर को संबोधित किया‌। रोवर अखिलेश ने भी छात्र छात्राओं को संबोधित किया।

रोवर रेंजर प्रभारी ने रोवर रेंजर द्वारा वर्षभर में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ. विजय बहुगुणा, डॉ. बी.एल. थपलियाल, डॉ. अर्चना कुकरेती, डॉ. दिनेश शाह, दया प्रसाद गैरोला, डॉ. विनय शर्मा, राकेश रमोला, राहुल राणा, पूनम कुमारी, शीतल, सुनील आर्य, दीपक, दीपेन्द्र आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!