Saturday, July 18, 2026
Latest:
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के बेरोजगारों की महारैली कल; UKSSSC, UKPSC, विधानसभा भर्तियों में धांधली की सीबीआई जांच की मांग

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों भर्तियों में गड़बड़ी को लेकर हंगामा मचा हुआ है। विभिन्न भर्तियों में पेपर लीक मामले, यूकेएसएसएससी (UKSSSC), यूकेपीएससी (UKPSC) एवं विधानसभा भर्ती सहित अन्य भर्तियों में धांधली के मामले सामने आ रहे हैं। इन सभी की सीबीआई जांच की मांग के लिए प्रदेश भर के बेरोजगार एवं सामाजिक संगठन बुधवार 7 सितंबर को देहरादून में जुटेंगे।

उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार के आह्वान पर सभी जिलों से 7 सितंबर को बड़ी संख्या में बेरोजगार, अभिभावक एवं सामाजिक संगठन देहरादून परेड ग्राउंड में पहुंचेंगे। बेरोजगार संघ के नेतृत्व में देहरादून परेड ग्राउंड से 7 सितम्बर को सुबह 11 बजे सचिवालय कूच किया जायेगा, जिसमें भर्तियों में हुई धांधली की सीबीआई जांच की मांग रहेगी।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!