Monday, April 21, 2025
Latest:
उत्तराखण्ड

VIDEO उत्तराखंड: 3 फ्री गैस सिलेंडर को लेकर सरकार का ये है प्लान.. सरकारी राशन की दुकानों में अब ये चीज़ें भी मिलेंगी..

  • अब राशन की दुकानों में मिलेगा फोर्टीफाइड नमक और अन्य आवश्यक खाद्य पदार्थ।
  • अन्तोदय के तहत गरीब महिलाओ को तीन एलपीजी सिलेंडर देने के प्रस्ताव को भी बनाने को दिए आदेश।

देहरादून: खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोगता मंत्री रेखा आर्य ने आज विधानसभा परिसर कार्यालय में समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने राशनकार्ड धारकों से संबंधित समस्याओं व राशन विक्रेताओ की समस्याओ के निराकरण को भी दूर करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना राज्य खाद्य योजनाओं की जानकारी भी मंत्री महोदया ने अधिकारियों से जानकारी ली। वहीं उन्होंने खाद्य की आपूर्ति की समस्याओ को भी दूर करने के निर्देश दिए।

वहीं राशन की दुकानों को CSC सेन्टर्स के रूप में काम करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने कहा गया। खाद्य आपूर्ति व नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य ने बाट-माप तोल विभाग को भी राज्य उपभोगताओं के हितों को देखते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

इस दौरान मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि, अब राशन की दुकानों में फोर्टीफाइड नमक और अन्य आवश्यक खाद्य पदार्थ भी जनता को उपलब्ध कराए, जिससे जनता को महंगाई से राहत मिले। साथ ही अंत्योदय के तहत गरीब महिलाओ को तीन एलपीजी सिलेंडर देने के प्रस्ताव भी तैयार करने को कहा।

वहीं खाद्य की आपूर्ति की समस्याओ को भी दूर करने के निर्देश दिए। इसके अलावा निर्देश दिए कि, भविष्य में समय से सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि, लापरवाही और जनता से बेरुखी बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।

The post VIDEO उत्तराखंड: 3 फ्री गैस सिलेंडर को लेकर सरकार का ये है प्लान.. सरकारी राशन की दुकानों में अब ये चीज़ें भी मिलेंगी.. appeared first on Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!