Tuesday, September 22, 2026
Latest:
उत्तराखण्ड

VIDEO उत्तराखंड: कर्मचारियों का वेतन डाउनग्रेड किए जाने का विरोध, 3 अगस्त को सचिवालय संघ की गर्जना रैली

देहरादून: कर्मचारियों का वेतन डाउनग्रेड किए जाने का सचिवालय संघ ने विरोध किया है। संघ ने फैसला वापस नहीं लेने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि, इस फैसले पर पुनर्विचार कर उसे स्थगित या निरस्त किया जाना चाहिए। सचिवालय संघ ने सरकार को बुधवार तीन बजे तक का समय दिया है।

वहीं इसके विरोध में बुधवार सुबह 11 बजे सचिवालय परिसर में आक्रोश रैली निकाली जाएगी। इसके बाद 2 घंटे सांकेतिक धरना चलेगा। साथ ही चेतावनी दी है कि, यदि बुधवार को शाम पांच तक कोई फैसला नहीं लिया गया तो गुरुवार से हड़ताल पर जाने की तैयारी की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!