Tuesday, September 22, 2026
Latest:
उत्तराखण्ड

बड़ी जिम्मेदारी: दिनेश रावत और विनोद नैनवाल बने चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के PRO; निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने सौंपी अहम जिमेदारी

देहरादून। चिकित्सा शिक्षा विभाग में दो अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में तैनात दिनेश रावत और विनोद नैनवाल को चिकित्सा शिक्षा निदेशालय का जनसंपर्क अधिकारी (PRO) नियुक्त किया गया है।

निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना की ओर से शनिवार को जारी आदेश के बाद दोनों की नई जिम्मेदारी तय की गई है। दोनों अधिकारी अब प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के बीच बेहतर समन्वय और प्रभावी संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

खास बात यह है कि नई जिम्मेदारी के साथ-साथ दोनों अधिकारी दून अस्पताल में अपने मूल दायित्वों का भी निर्वहन करते रहेंगे।

क्या होगी जिम्मेदारी?

  • प्रदेश के मेडिकल, नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेजों के बीच समन्वय
  • छात्रों और मरीजों से जुड़े विषयों को बेहतर तरीके से सामने लाना
  • चिकित्सा शिक्षा विभाग की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना
  • विभागीय गतिविधियों के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका

डॉ. आशुतोष सयाना के आदेश के बाद दोनों जनसम्पर्क अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने से चिकित्सा शिक्षा विभाग में जनसंपर्क और समन्वय व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!