Tuesday, March 10, 2026
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में यहां कोरोना विस्फोट से मचा हड़कंप, एक साथ 70 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव!

हरिद्वार: उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। स्कूल, दफ्तरों से लेकर जेल भी कोरोना फिर पैर पसार रहा है। अब हरिद्वार जिला जेल में 70ने करीब कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल में 28 व 29 जुलाई को हेपेटाइटिस की जांच के लिए लगाए गए शिविर में कैदियों के कोरोना सैंपल लिए गए थे। जिनमे इनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

जानकारी के अनुसार, जिला कारागार में इस समय 1250 से ज्यादा पुरुष और 60 से अधिक महिला बंदी हैं। बताया गया कि, जेल में हेपेटाइटिस की जांच के लिए 2 दिन का शिविर लगाया गया था। शिविर में कैदियों के सैंपल लिए गए थे, इस दौरान कैदियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जबकि किसी भी कैदी में कोरोना के लक्षण नहीं थे। सभी पॉजिटिव संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है।

मेला हॉस्पिटल के सीएमएस और कोविड – 19 के इंचार्ज राजेश गुप्ता ने बताया कि, जिला कारागार में 900 सैंपल लिए गए थे, जिसमें 70 के करीब पॉजिटिव पाए गए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!