उत्तराखंड

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे में 06 की मौत, 64 लोग घायल; सीएम धामी ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

रुद्रपुर: उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले में आज एक दर्दनाक हुआ है। यहां ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो महिलाओं समेत 06 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 64 लोग घायल हुए हैं। घायलों को किच्छा और बहेड़ी अस्पताल पहुंचाया गया। किच्छा अस्पताल से सभी 25 घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक कंटेनर को छोड़कर फरार हो गया।

 

जानकारी के अनुसार, बसगर शक्तिफार्म ऊधमसिंहनगर जिले के श्रद्धालुओं का एक जत्था ट्रैक्टर ट्रॉली से उत्तमगंज गुरुद्वारे जा रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर ट्रॉली एनएच-74 सितारगंज हाईवे पर पहुंची पुलभट्टा की तरफ से तेज गति से आ रहे कंटेनर ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रॉली हाइवे पर पलट गई और उसमें सवार लोग घायल होकर सड़क पर बिखर गए। जिसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया है। हादसे के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी घायलों को देखने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान सीएम ने मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। वहीं, सीएम धामी ने आंशिक रूप से घायलों को 25 हजार, गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार और मृतकों के आश्रितों को 2 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा। इस मौके पर सीएम ने कहा कि सितारगंज सड़क हादसे की मजिस्ट्रेट जांच होगी।

हादसे के मृतकों की सूची:

  • सुमन कौर उम्र 15 साल पुत्री भजन सिंह।
  • गुरुनामो बाई उम्र 30 वर्ष पत्नी सोहम सिंह।
  • आकाश उम्र आठ वर्ष पुत्र गुरुमेज सिंह।
  • राजा उम्र छह साल पुत्र विक्रम सिंह।
  • जस्सी उम्र 35 वर्ष पत्नी सुखविंदर।
  • भजन सिंह उम्र 36 वर्ष पुत्र गज्जन सिंह।

हादसे के घायलों की सूची:

 

महेन्द्र सिंह उम्र, पुत्र सरदार सिंह

सुखविंदर कौर, पुत्री जसवंत सिंह

लक्ष्मी कौर, पुत्री जसवंत

अमृत कौर, संजय सिंह

गुरुदीप, पुत्र गुरुनाम सिंह

परमजीत सिंह, पुत्र जाेगिंदर सिंह

मनजीत कौर पत्नी बूटा सिंह

सोनिया, पुत्री मनजीत सिंह

कोमल

नमन, पुत्र खुंतार सिंह

अमृत, पुत्र बूटा सिंह

गुरुप्रीत, पुत्र करनाल सिंह

जसनप्रीत पुत्र जसविंदर

हरिवंदर सिंह, पुत्र जसविंदर सिंह

दिलजीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह

राजकौर

प्यारा सिंह

सोना सिंह, पुत्र गुरुप्रीत सिंह

पिंकी पुत्री सतनाम सिंह

परमजीत सिंह पत्नी जसवंत सिंह

रमन कौर पुत्री जसवंत

कोमल पुत्र सुखवंत

चीना देवी पत्नी गुरुवचन

गुरुनाज गौर पत्नी गुरुदीप सिंह

मनराज सिंह पुत्र संजय

भजन कौर, पत्नी यशपाल

पूनम पुत्री अमर सिंह

मुस्कान कौर पुत्री यशपाल

गुरुप्रीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह

सिनरम कौर पुत्री लखवीर सिंह

जसमेंद्र सिंह पुत्र सोन सिंह

सुखजीत कौर, पुत्री करनैल सिंह

रजवेन्द्र कौर, पत्नी महेन्द्र सिंह

चरनजीत कौर, पत्नी मगद सिंह

देवेन्द्र सिंह, पुत्र राजू

गुरुनाम कौर, पत्नी सोहम सिंह

रजनी कौर पुत्री जसवंत सिंह

पवन सिंह, पुत्र लखमेन्द्र सिंह

निधा कौर पुत्री बगीचा

ओडाे बाई पुत्री बलवंत सिंह

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!