उत्तराखंड

उत्तराखंड में पहली बार बनने जा रही महिला स्पीकर, धामी के साथ 8 मंत्री लेंगे शपथ; ये चेहरे हो सकते हैं मंत्रिमंडल से बाहर..

देहरादून: उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर आज पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर से पद और गोपनीयता की शपथ लेने जा रहे है। वहीं उनके साथ आठ अन्य मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। देहरादून के परेड ग्राउंड में होने वाले धामी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और अमित शाह के साथ बीजेपी के दिग्गज नेता भी शामिल होंगे।

शपथ समारोह के मंच पर काबीना मंत्रियों के 8 सीट रिजर्व रखी गयी है। पार्टी नेताओं के मुताबिक सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, चंदन राम दास, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्य और प्रेमचंद अग्रवाल को शपथ ग्रहण के लिए फोन जा चुके हैं। वहीं उमेश शर्मा काऊ को भी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।

वहीं, पार्टी ने पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर ऋतु खंडूड़ी पर मुहर लगाई है। इस बार अरविंद पांडेय, बंशीधर भगत, विशन सिंह चुफाल और मदन कौशिक धामी कैबिनेट से बाहर हो सकते हैं।

ये ले सकते हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मंत्री पद की शपथ:

चंदन राम दास
गणेश जोशी
सुबोध उनियाल
रेखा आर्य
धन सिंह रावत
सतपाल महाराज
प्रेम चंद्र अग्रवाल
सौरभ बहुगुणा

The post उत्तराखंड में पहली बार बनने जा रही महिला स्पीकर, धामी के साथ 8 मंत्री लेंगे शपथ; ये चेहरे हो सकते हैं मंत्रिमंडल से बाहर.. appeared first on Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!