Friday, January 23, 2026
Latest:
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड से बड़ी खबर: दर्दनाक हादसे में 4 की मौत, 10 की हालत गंभीर

उत्तराखंड में सड़क हादसे ने एक बार फिर 4 लोगों की जान ले ली। राज्य के पौड़ी जिले के पैठाणी में एक वाहन खाई में गिर गया।

इसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। सभी होलियार बताए जा रहे हैं। हादसा पैठाणी में राहु मंदिर के पास हुआ। घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जनपद चमोली के चांदपुर पट्टी स्थित बिसौणा गांव के अनेक परिवार शोक की लहर में डूब गए हैं। जिले के बिसौणा गांव के युवा होल्यारों की टोली पौड़ी जिले के पैठाणी क्षेत्र में आई थी।

इन होल्यारों की टोली से भरा मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें चार युवा होल्यारों की मौत हो गई है। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है।

The post उत्तराखंड से बड़ी खबर: दर्दनाक हादसे में 4 की मौत, 10 की हालत गंभीर appeared first on पहाड़ समाचार.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!