Saturday, April 25, 2026
Latest:
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड भाजपा से बड़ी खबर: प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की नई टीम की घोषणा, देखिए पूरी लिस्ट..

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा की नई टीम पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने मुहर लगा दी है। आज मंगलवार को नामों की घोषणा कर दी गई है। तीनों महामंत्री बदले और उपाध्‍यक्ष भी बदले। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान महेंद्र भट्ट को सौंपने के बाद से ही नई प्रांतीय टीम के गठन को लेकर कसरत चल रही थीं। जिसके लिए केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर पिछले दिनों से प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट दिल्ली में डेरा डाले हुए थे।

वहीं सोमवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ हुई प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की बैठक हुई। नई दिल्ली में दो अलग-अलग बैठकों में कार्यकारिणी में शामिल किए जाने वाले प्रत्येक चेहरे को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने प्रदेश संगठन से जानकारी ली।

इस दौरान गढ़वाल और कुमाऊं के क्षेत्रीय संतुलन के साथ जातीय समीकरणों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के चेहरों को कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व दिए जाने पर जोर दिया गया था। इसके बाद उत्‍तराखंड भाजपा की नई टीम के नाम फाइनल कर दिए गए थे।

भट्ट की नई टीम में क्षेत्रीय जातीय समीकरणों में संतुलन साधने के साथ महिला और युवा चेहरों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

देखिए सूची:

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!