उत्तराखंड

उत्तराखंड से बड़ी खबर : मां ने पहले 8 माह की बच्ची को मार डाला, फिर खुद लगा ली फांसी


उत्तराखंड से बड़ी खबर : मां ने पहले 8 माह की बच्ची को मार डाला, फिर खुद लगा ली फांसी





                           
                       

रुद्रपुर : ऊधमसिंह  नगर जिले के शक्तिफार्म में आठ माह की बेटी के साथ मायके से लापता महिला का शव संदिग्ध परिस्थितयों में जंगल के भीतर पेड़ पर लटका मिला।

जबकि नवजात बेटी का शव पेड़ के पास ही बरामद हुआ है। नवजात के गले पर निशान मिलने के कारण पुलिस महिला के मरने से पहले नवजात की गला दबाकर हत्या की आशंका जता रही है।

महिला, नवजात का शव मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा।

शक्तिफार्म के रुदपुर ग्राम सभा निवासी जोगेश हालदार की 30 वर्षीय बेटी पिंकी का विवाह करीब 10 साल पहले यूपी पीलीभीत के गांधीनगर निवासी निताई हालदार के साथ हुआ था। वह अपनी आठ माह की बेटी जाहन्वी के अन्नप्राशन कार्यक्रम के लिए अपने आठ साल के बेटे यश के साथ 29 मई को अपने मायके रुदपुर आई थी। पिंकी को उसका भाई राजेश पीलीभीत से लेकर आया था। बुधवार को उसकी आठ महीने की बेटी का अन्नप्राशन कार्यक्रम हुआ था।

मायके वालों ने बताया कि पिंकी शनिवार को भोर में करीब 4:30 बजे अपनी आठ माह की पुत्री के साथ घर से कहीं निकल गई। मासूम के साथ पिंकी के लापता होने पर पिछले दो दिनों से मायके वाले व ग्रामीण उसकी तलाश में जुट थे। पिंकी के लापता होने की सूचना उसके ससुराल में भी भेज दी गई।

सोमवार को भी तलाशी के दौरान ग्रामीणों को रुदपुर के निकट सूखी नदी से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में पिंकी का शव एक पेड़ में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। उसके शव के पास में 8 माह की पुत्री का शव भी पड़ा था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!