उत्तराखंड

उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी ही कर रहे थे हरीश रावत के खिलाफ दुष्प्रचार, ये नेता 06 साल के लिए पार्टी से निष्कासित..

हल्द्वानी: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के दौरान कुछ कांग्रेसी ही हरीश रावत के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे थे। पार्टी में अनुशासनहीनता करने वाले इन नेताओं पर गाज गिरना शुरू हो गया है। चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ दुष्प्रचार करने पर कांग्रेस ने तीन पदाधिकारियों को 06 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

गौरतलब है कि कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लालकुआं से मैदान में हैं, जहां चुनाव प्रचार में हरीश रावत के खिलाफ दुष्प्रचार करने पर कांग्रेस ने तीन पदाधिकारियों को 06 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। नैनीताल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस भूपाल सिंह सम्मल, जिला संगठन मंत्री मनोज पौडियाल और न्याय पंचायत क्षेत्र अध्यक्ष भगवान सिंह सम्मल को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किया गया है।

गौलापार ब्लॉक क्षेत्र अध्यक्ष नीरज रैक्वाल ने बताया कि लालकुआं विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व सीएम एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के खिलाफ विधानसभा चुनाव में प्रचार किए जाने की शिकायतें आई थीं। जांच करने पर उक्त तीनों पदाधिकारी इसमें संलिप्त पाए गए। जिसके बाद तीनों पदाधिकारियों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

The post उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी ही कर रहे थे हरीश रावत के खिलाफ दुष्प्रचार, ये नेता 06 साल के लिए पार्टी से निष्कासित.. appeared first on Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!