उत्तराखंड

देहरादून DM अवैध खनन पर सख्त, 06 टायरा से 22 टायरा पांच वाहन सीज, लाखों का जुर्माना

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में देहरादून जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध खनन, भण्डारण एवं अवैध परिवहन की सूचनाओं पर नियमित छापेमारी करते हुए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में उप निदेशक/जिला खान अधिकारी बीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाते हुए आशारोड़ी स्थित आरटीओ चैकपोस्ट के निकट और ट्रांसपोर्ट नगर स्थित लक्ष्मी श्रीकांटा के निकट खनिजों के परिवहन संबंधी वाहनों की जांच/छापेमारी की गई। इस दौरान 5 वाहनों मे अवैध रूप से खनन सामग्री का परिवहन करते पाया गया। जिनमें 1 वाहन 12 टायरा, 1 वाहन 06 टायरा, 1 वाहन 18 टायरा, 1 वाहन 16 टायरा और 1 वाहन 22 टायरा शामिल है।

अवैध रूप से खनन सामग्री का परिवहन करते पाये जाने पर उपरोक्त वाहनों पर कार्यवाही कर सीज किया गया। साथ ही राज्य में प्रख्यापित उत्तराखण्ड उप खनिज (बालू, बजरी, बोल्डर) चुगान नीति, उत्तराखण्ड खनिज नियमावली का उल्लंघन करने पर वाहनों पर रू. 2.30 लाख का अर्थदण्ड भी लगाया गया है।

जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने अवगत कराया है कि, अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है और भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी। जिसके लिए समस्त उप जिलाधिकारियों एवं संबधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि, वह अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अवैध खनन, की सूचनाओं/शिकायतों पर छापेमारी अभियान चलाते हुए निरंतर कार्यवाही करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!