उत्तराखंड

एएनएम के केवल 8 पदों पर ही तकनीकी दिक्कत के कारण स्थगन, 816 पदों पर चयनितों की होगी शीघ्र नियुक्ति

देहरादून: डॉ0 विनीता शाह, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि, उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा जारी स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के रिक्त 824 पदों की भर्ती को लेकर कुछ लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है, इसलिए विभाग द्वारा यह स्पष्ट किया जाता है कि, कुल 824 पदों में से केवल 8 पदों पर ही तकनीकि दिक्कत के कारण चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियों को अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया गया है।

महानिदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि, उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की ओर से स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के रिक्त 824 पदों की भर्ती को लेकर 15 मार्च 2022 के सापेक्ष चयन परिणाम घोषित किया गया और चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा अवगत कराया गया है कि, इस परीक्षा परिणाम का पुनः अवलोकन करने के बाद यह तथ्य संज्ञान में आया है कि, कुल 08 पदों पर त्रुटि हुई है जिस कारण इन 8 चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियों को अग्रिम आदेशों तक स्थगित रखा गया है, जिस कारण इन अभ्यर्थियों में से एक पद अल्मोडा, एक पद हरिद्वार और जनपद पौडी, उत्तरकाशी एवं पिथौरागढ के दो-दो पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियों को अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया गया है। वहीं बाकी राज्य में स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के शेष 816 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा गया है।

The post एएनएम के केवल 8 पदों पर ही तकनीकी दिक्कत के कारण स्थगन, 816 पदों पर चयनितों की होगी शीघ्र नियुक्ति first appeared on swarajtv.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!