Sunday, April 20, 2025
Latest:
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: दादी के साथ शादी में जा रहा था आठ साल का नवीन, उठा ले गया गुलदार


उत्तराखंड: दादी के साथ शादी में जा रहा था आठ साल का नवीन, उठा ले गया गुलदार





                           
                       

टिहरी: उत्तराखंड में गुलदार के हमले लगातार हो रहे हैं। एक के बाद एक लगातार गुलदार लोगों की जान ले रहा है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। भिलंगना ब्लॉक के अखोड़ी गांव में बीती शाम को गुलदार ने एक आठ साल के बच्चे को उठा ले गया। जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम अखोड़ी गांव निवासी बालक नवीन आठ वर्षीय पुत्र सोहन सिंह रावत अपनी दादी के साथ गांव के पास में ही शादी में शामिल होने जा रहा था।

अपनी ही धुन में चल रहे मासूम नवीन को क्या पता था कि गुलदार घात लगाए बैठा है। वह दादी से आगे-आगे चल रहा था। रास्ते में अचानक गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। नवीन जब ना तो शादी में पहुंचा और ना ही घर तो परिजनों ने ढूंढ खोज शुरू की।

काफी तलाश के बाद देर रात नवीन का आधा खाया हुआ शव रास्ते के पास ही झाड़ियों के बीच से बरामद हुआ। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गांव के लोगों ने वन विभाग से गुलदार को मार गिराने की मांग की है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि गुलदार ने किसी मासूम को अपना निवाला बनाया।

आठ साल के मासूम को गुलदार नोंच-नोंच कर खा गया। परिजन बेटे को पूरी शाम गांव में ढूंढता रहे, लेकिन देर रात जिस हालत में शव मिला उसे देखकर सबका कलेजा फट गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से गुलदार गांव के आसपास दिखाई दे रहा था।

टिहरी वन प्रभाग के डीएफओ बीके सिंह ने बताया कि अखोड़ी गांव में हुई घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। दूसरी ओर इस घटना से गांव में आक्रोश है। उनका कहना है कि वह अपने बच्चों को आपनी इस तरह मरता नहीं देख सकते। हर दिन वह दहशत में जी रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!