उत्तराखंड

उत्तराखंड: यमुनोत्री में थम रही धड़कनें, देहरादून में धूल फांक रही कार्डियक एंबुलेंस


उत्तराखंड: यमुनोत्री में थम रही धड़कनें, देहरादून में धूल फांक रही कार्डियक एंबुलेंस





                           
                       

उत्तरकाशी: गंगोत्री धाम में शुक्रवार को दर्शनों के दौरान हृदयगति रुकने से मुंबई के यात्री मौत हो गई। इसके साथ ही गंगोत्री में अब तक दो और यमुनोत्री में पांच लोग हृदयगति रुकने से दम तोड़ चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि यमुनोत्री के लिए कार्डियक एंबुलेंस आवंटित की गई है, लेकिन वो एंबुलेंस आज भी राजधानी देहरादून में धूल फांक रही है।

उत्तरकाशी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि मुंबई निवासी दीपक (62) स्वजन के साथ चारधाम यात्रा पर आए थे। शुक्रवार सुबह गंगोत्री धाम में दर्शनों के दौरान उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। स्वजन और पुलिस की टीम ने जब तक दीपक को अस्पताल पहुंचाया, तब तक वह दम तोड़ चुके थे।

गंगोत्री-यमुनोत्री में अब तक हृदयगति रुकने से सात यात्रियों की मौत हो चुकी है। सवाल यह है कि जब यमुनोत्री के लिए कार्डियक एंबुलेंस आवंटित की गई है, तो जिले को क्यों नहीं दी गई। इससे चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर सरकार के दावों पर भी गंभीर सवाल है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!