उत्तराखंड

उत्तराखंड में भूस्खलन से बड़ा हादसा; मकान जमींदोज, 02 की दर्दनाक मौत, 03 घायल

Chamoli News: उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां भूस्खलन के कारण पहाड़ से गिरे एक बोल्डर के चपेट में आने से एक मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। क्षतिग्रस्त मकान में 05 लोग दब गए। जिनमे से 02 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 03 लोग घायल हुए हैं। SDRF ने रेस्क्यू कर घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया, जबकि शवों को निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया।

उत्तराखंड में चमोली के पेनगढ़ में भूस्खलन की चपेट में आने से मकान ध्वस्त। SDRF ने रेस्क्यू कर 03 घायलों और 02 शवों को निकाला।#bharatjan #भारतजन #chamoli #uttarakhand pic.twitter.com/7iwfm7CAyi

— BharatJan भारतजन (@bharat_jan) October 22, 2022

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार, आज शनिवार 22 अक्टूबर 2022 को जनपद नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली कि, थराली पैनगढ़ में दो से तीन मकानों में मलबा आ गया है, जिसमें 3 से 4 लोगों के दबे होने की आशंका है। इस सूचना पर सेनानायक SDRF, मणिकांत मिश्रा द्वारा SDRF रेस्क्यू टीम को तत्काल घटनास्थल पर त्वरित रेस्क्यू हेतु रवाना करने के लिए निर्देशित किया गया। एसडीआरएफ पोस्ट अगस्तमुनि से हेड कांस्टेबल हरीश बंगारी के हमराह टीम रेस्क्यू हेतु तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुंची।

घटनास्थल पर भूस्खलन के कारण पहाड़ से एक बहुत बड़ा पत्थर मकान से टकरा गया था, जिससे मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया, जिसमे 05 लोग दबे हुए थे। SDRF रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक घायल व्यक्ति को क्षतिग्रस्त लेंटर के नीचे से रेस्क्यू कर तत्काल अस्पताल भेजा। जबकि एक व्यक्ति लेंटर के नीचे दबा है, जिसे निकालने के लिए टीम प्रयासरत है। 02 घायलों को पूर्व में ही अस्पताल भेज दिया गया है। एक महिला की मौत हो गई है।

मृतका की पहचान बंचुली देवी (उम्र 70 वर्ष) के रूप में हुई। वहीं घर के अंदर घनानंद और देवानन्द फंसे हुए हैं। जबकि, शांति देवी (उम्र 35 वर्ष) और योगेश (उम्र 15 वर्ष) पुत्र शांति देवी को व्यक्तिगत कार से CHC थराली भेजे गए। उक्त दो व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हैं। जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!