उत्तराखंड

उत्तराखंड: राह चलती युवती से छेड़खानी व गाली गलौच करने वाला मनचला गिरफ्तार

ऋषिकेश: राह चलती युवती से छेड़खानी व गाली गलौच करने वाले मनचले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक एक छोटी लड़की का पीछा कर रहा था। इस दौरान इसका विरोध करने वाली युवती से भी इस मनचले ने छेड़खानी और गाली गलौच की। जिसके बाद युवती की शिकायत पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

मामले के अनुसार, शुक्रवार को वादिनी ने कोतवाली ऋषिकेश में एक लिखित तहरीर दी कि, वह 28 जुलाई को जिम से वर्कआउट करके आ रही थी। जैसे ही वह रेलवे रोड पर आई, तो देखा कि एक व्यक्ति एक छोटी लड़की का पीछा कर रहा था। इस पर वादिनी ने उसको रोका विरोध किया तो उसने आज वादिनी के साथ ही छेड़छाड़ करने की कोशिश की और गाली गलोज की। जब वादिनी ने उसको मना किया, तो वह छेड़खानी करके भाग गया। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या- 410/2022 धारा-354 504 आईपीसी अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज, पतारसी सुरागरसी एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से घटना से संबंधित अभियुक्त के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की और आज शनिवार यानी 30 जुलाई 2022 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को पुराना रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त 28 वर्षीय सचिन कश्यप पुत्र ओमप्रकाश निवासी टनकपुर जिला चंपावत, वर्तमान में ढाल वाला टिहरी गढ़वाल में रहता है।

पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक मीनू यादव, कांस्टेबल सोविन्द्र और कांस्टेबल पुष्पेंद्र शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!