उत्तराखंड

उत्तराखंड : पहाड़ पर खतरनाक अपराध, दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या से सनसनी

मोरी : उत्तरकाशी के आराकोट में दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या का मामला सामने आया है। इसके चलते जहां लोगों में भय का माहौल है। वहीं, भारी आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। कुछ दिनों पहले भी एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था।

लगातार मामले सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले का जल्द खुलासा करने का अल्टीमेटम दिया है। पुलिस के अनुसार सुबह एक महिला की हत्या की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची

महिला की शिनाख्त राधे देवी के रूप में की गई है।उनका शव पुलिस ने कब्जे में ले लिया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस के अनुसार महिला के हाथ और पैर बंधे थे। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या का अंदेशा जताया है। हत्या की सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

इस घटना के बाद से अब क्षेत्र में जहां अशांति बढ़ रही है। वहीं, लोगों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर इस तरह की घटनाओं पर रोक नहीं लगी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म के बाद हत्या समेत दूसरे पहलुओं को भी जांच के दायरे में रखा है। जल्द अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

The post उत्तराखंड : पहाड़ पर खतरनाक अपराध, दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या से सनसनी appeared first on पहाड़ समाचार.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!