उत्तराखंड

उत्तराखंड: रेप के बाद दो साल की मासूम को मार डाला, नाले में मिला था शव


उत्तराखंड: रेप के बाद दो साल की मासूम को मार डाला, नाले में मिला था शव





                           
                       

बागेश्वर: अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। खासकर छोटी बच्चियों से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़े हैं। ऐसा ही एक मामले बागेश्वर में भी सामने आया है। यहां नाले में एक दो साल की मासूम बच्ची का शव मिला था। सातरतबे में नाले में मिले नेपाली मूल की मासूम के शव मामले का खुलासा पुलिस ने खुलासा का दिया है। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या कर दी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 जून को सातरतबे गांव के नाले में दो साल की मासूम बच्ची का शव मिला था। पोस्टमार्टम में मासूम के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। नेपाल निवासी ने 19 जून को कोतवाली में दी तहरीर दी थी। उसने बताया था कि 18 जून को दोपहर करीब ढाई बजे वह अपनी दो साल की बच्ची को कमरे में सुलाकर काम पर चला गया था। वापस आने के बाद देखा तो बच्ची घर से गायब थी।

आसपास ढूंढने पर बच्ची का शव कमरे से 200 मीटर दूर नाले में मिला। बच्ची के पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में एसपी अमित श्रीवास्तव ने गंभीरता दिखाते हुए जांच शुरू करने के निर्देश दिए। पुलिस और एसओजी की दो टीमों का गठन किया गया।

खुलासा करते हुए एसपी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि घटना में रतबे निवासी धीरज तिवारी की संलिप्तता सामने आई। धीरज तिवारी बच्ची के पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था। घटना के दिन भी उसने महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

इसके बाद दो साल की मासूम बच्ची के साथ भी दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर शव नाले में फेंक दिया। बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में पॉक्सो अधिनियम सहित अन्य धाराएं भी बढ़ाईं गईं। पुलिस ने हत्यारोपी धीरज तिवारी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!